उत्तर प्रदेश: विराट अनुष्का ने मथुरा में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को वृन्दावन पहुं‍चकर संत प्रेमानन्द का आशीर्वाद लिया। दंपति अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ वृंदावन स्थित आश्रम श्रीराधा केली कुंज पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

संत प्रेमानन्द ने दंपति के बारे में कहा कि हम तो साधना के जरिए कुछ ही लोगों को आनंदित करते हैं जबकि दोनों (विराट और अनुष्का) अपने कर्म से पूरे देश को आनंदित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी एक प्रकार से सेवा का ही एक मार्ग है, जिससे देश का बच्चा-बच्चा आनंदित होता है।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित