Uttar Pradesh: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट में कहा, आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय! पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध समय से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मतदान को भयमुक्त माहौल में कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 19,880 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 101477 मुख्य आरक्षी-आरक्षी, 47985 होमगार्ड, पीएसी की 86 कंपनियां, सीएपीएफ की 35 कंपनियां और 7,500 प्रशिक्षण ले रहे उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter