उत्तर प्रदेश : अमित राठौर हत्याकांड मामले में इनामी वांछित गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अमित राठौर हत्याकांड मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मामले में हिमांशु, ओमप्रकाश और सचिन नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिंह ने बताया, ‘‘अमित राठौर फर्जी दस्तावेज के जरिए बैंक से कर्ज दिलवाता था जिसके बदले में उसे मोटा कमीशन मिलता था। कमीशन के रुपयों को लेकर अमित का उसके साथी हिमांशु, ओमप्रकाश, सचिन और रमेश झा के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।’’ बाद में, पुलिस ने फर्जी तरीके से कर्ज दिलवाने में मदद करने वाले बैंक के अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी