Uttar Pradesh: 10 महीने में ही BSP से आउट हुए Imran Masood, कांग्रेस से बढ़ रही थी नजदीकियां

By अंकित सिंह | Aug 29, 2023

बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को पूर्व विधायक इमरान मसूद को 'अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए निष्कासित कर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद इमरान बसपा में शामिल हो गए और उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का समन्वयक बनाया गया। खबरों के मुताबिक, सार्वजनिक मंचों पर लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने के बाद कुछ दिन पहले इमरान मसूद ने दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी। I.N.D.I.A गठबंधन के बाद इमरान मसूद लगातार कांग्रेस के संपर्क में रहे। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, ''राहुल गांधी पूरे देश में ऐसे नेता हैं, जो निडर होकर जनता के पक्ष में बोलते हैं।''

इसे भी पढ़ें: Mayawati का बड़ा फैसला, 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

इससे पहले वह कांग्रेस में काफी लंबे समय तक रहे हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष थे। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सलाहकार परिषद के सदस्य थे। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और 4.10 लाख वोट हासिल किए। मार्च 2014 में एक वीडियो क्लिप सामने आया था जिसमें मसूद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को धमकी देते नजर आ रहे थे। उन्होंने मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। 

प्रमुख खबरें

Tech Tips: अब WhatsApp स्टोरी से ढूंढें किसी का Instagram प्रोफाइल, जानें आसान तरीका

पिता की मौत के बाद एक्शन में Mojtaba, बोले- Hormuz का नया प्रबंधन दुश्मन की मनमानी खत्म करेगा

Hair Care: डेली ट्रैवल करने से बाल हो रहे हैं खराब, तो आजमाएं ये आसान हेयरकेयर टिप्स

नतीजों से पहले Mamata Banerjee का Action Mode, EVM Strongroom की खुद करूंगी पहरेदारी, BJP को चेतावनी