Uttar Pradesh: रामनगरी में बोले योगी आदित्यनाथ, अयोध्या का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक

By अंकित सिंह | Jun 15, 2023

दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर ट्रस्ट के संतों और अधिकारियों से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि मंदिर और शहर का विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। वह पूजा-अर्चना करने के लिए हनुमानगढ़ी भी गए और राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल, अखिलेश और मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने योगी को जन्मदिन की बधाई दी

इन लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की और राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण इस साल अक्टूबर तक पूरा होने की राह पर है। बैठक के दौरान राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Intimacy In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सेक्स को लेकर है डर? जानें कौन सी पोजिशन रहेगी ज्यादा आरामदायक?

Mookuthi Amman 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़: Nayanthara ने फिर धारण किया महाशक्ति का अवतार, दिवाली पर होगी रिलीज़

Disha Salian Case में CBI FIR में Uddhav, Aditya Thackeray, Dino Morea, Sooraj Pancholi, Rhea Chakraborty, Sachin Vaze, Param Bir Singh समेत कई नाम शामिल

वाकई एक बड़ी उपलब्धि है...BRICS पर कपिल सिब्बल ने बांधे तारीफों के पुल