उत्तर प्रदेश: हाथरस में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

हाथरस पुलिस ने बुधवार को मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना बुधवार सुबह उस समय की है जब करीब 62 वर्षीय महिला खेत में गई थी जहां खुटीपुरी जाटान गांव का निवासी अमित कुमार पहले से ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी माथुर ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष