Uttar Pradesh: कौशांबी में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

कौशांबी। जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गईं पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ में धातु का एक पाइप था, जो उसके ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार से छू गया और करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि महिपाल (42) नल लगाने के लिए जमीन में खुदाई का काम करता था।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले ठग पटेल पर घर हड़पने का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इसके लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक धातु की पाइप उसके हाथ में थी, जो हाई टेंशन तार से छू गई और महिपाल की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी और US Tariff चिंता से Dollar के मुकाबले रुपया लुढ़का

Travel Tips: Travel and Tourism में बनाएं शानदार Career, 12वीं के बाद मिलेंगे बेहतरीन मौके

Manipur Assembly Election 2027: क्या सत्ता की चाबी बदलेंगी कांटे की टक्कर वाली 22 सीटें? हिंसा और सामाजिक दरार के बीच बीजेपी की अग्निपरीक्षा

तो भारत अब अमेरिका पर ठोकेगा तगड़ा टैरिफ? ट्रंप के फैसले पर PM मोदी की जवाबी कार्रवाई