Uttarakhand avalanche: 57 मजदूरों में से 32 बचाए गए, 25 की तलाश जारी, युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ काम कर रहे कम से कम 57 मजदूर फंस गए। यह घटना भारत-चीन सीमा के पास ऊंचाई वाले इलाके में हुई, जहां बीआरओ के जवान सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। फिलहाल 32 मजदूरों को बचाया जा चुका है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका था। बाकी 25 लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 6 किमी आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand: चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 47 मजदूर दबे, 10 को बचाया गया

बदरीनाथ से करीब तीन किलोमीटर दूर माणा भारत तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3200 मीटर की उंचाई पर स्थित है। हादसा स्थल हिमस्खलन की दृष्टि से शीतकाल में खतरनाक माना जाता रहा है इसलिए पूर्व में इस कैंप से लोगों को हटाकर बदरीनाथ में रखा जाता था। माणा के गांव प्रधान पिताम्बर सिंह ने पीटीआई को बताया कि इस बार बर्फ नही गिरने से कैंप बंद नहीं किया गया था और आज मजदूर हादसे की चपेट में आ गए। बद्रीनाथधाम, नर और नारायण पर्वत की तलहटी पर बसा है जिसके बीचोंबीच अलकनंदा नदी प्रवाहित होती है।हादसा नर पर्वत से आए हिमस्खलन के कारण हुआ।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें