रमेश पोखरियाल से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, कहा- उनका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा का काम करेगा

By अंकित सिंह | Jul 12, 2021

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की। निशंक से मुलाकात करने के बाद धामी ने कहा कि उनका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा का काम करेगा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मैंने प्रधानमंत्री समेत सभी केंद्रीय नेताओं से आशीर्वाद लिया। उसी कड़ी में आज मैं रमेश पोखरियाल निशंक का मार्गदर्शन लेने आया, उनका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा का काम करेगा। उनकी तबियत अब ​अच्छी है। आपको बता दें कि निशंक अब तक शिक्षा मंत्री का कमान संभाल रहे थे। हालांकि हाल में ही हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं दी गई है। सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। आपको यह भी बता दें कि नई शिक्षा नीति में रमेश पोखरियाल निशंक का बड़ा ही अहम योगदान है। इसके अलावा रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड की राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं।

प्रमुख खबरें

दीवाली से पहले Delhi का AQI पहुंचा 369, रविवार को और गंभीर स्तर पर जाने की आशंका

शाम की बड़ी खबरें: Sonia Gandhi का बयान, दिल्ली AQI और गाजियाबाद धमाका

CJP protest: कोच्चि में SIR विरोधी आंदोलन शुरू, अभिजीत दिपके ने शेयर की तस्वीर

India ने New Zealand को दूसरे ODI में DLS से 4 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त