उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा और अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों को वर्तमान परिस्थितियों के मददेनजर उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा और प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बांधों तथा ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए।

धामी ने कहा कि राज्य के अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसके लिए देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री आ रहे हैं, इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय महत्व के कई प्रतिष्ठान हैं जिनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा।

उन्होंने किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए कहा। उन्होंने अस्पतालों को हर परिस्थिति के लिए अलर्ट रखे जाने, सभी आवश्यक दवाओं के प्रबंध से जुड़े निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को सही तथा प्रमाणिक सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए जिससे अफवाह न फैल। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल