उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर धामी का बड़ा फैसला: उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

By अंकित सिंह | Sep 03, 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की और राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता के लिए सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में आसमान से आफत! हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन, दिल्ली-पंजाब में बाढ़ से हाहाकार

इस अवसर पर सभी जिलों में सेवा, जनजागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जिले के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसे समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने नमक में रेत मिलाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल नमूने लेकर जाँच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाँच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद