महाकुंभ 2021 के लिये उत्तराखंड ने केंद्र से मांगे 5000 करोड़ रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिये केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी गयी है। हरिद्वार में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक तथा सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इस बार आयोजित होने वाला कुंभ अपने आप में ऐतिहासिक एवं विशेष होगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद हरिद्वार में होने वाले दूसरे महाकुम्भ के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल्द ही स्थाई मेला अधिकारी व मेला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिये भारत सरकार से 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी गई है। उन्होंने कहा कि कुंभ में होने वाले स्थाई कार्यों की जल्द स्वीकृति दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान जिसको मिलने वाली है, वो नाम बड़ा चौंकाने वाला है

महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने व भीड़ प्रबंधन में सहयोग के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान देने तथा बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए रावत ने कहा कि महाकुंभ के दौरान हरिद्वार में भीड़ प्रबंधन के लिये जिलाधिकारी, पुलिस के अधिकारी व रेलवे के अधिकारी आपसी समन्वय कर सुनियोजित कार्ययोजना बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अखाड़ों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी