उत्तराखंड आपदा: महाराष्ट्र सरकार का 120 पर्यटकों से संपर्क हुआ, 31 से नहीं हो पाई बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

महाराष्ट्र सरकार उत्तरकाशी जिले के धराली इलाके में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने के कारण राज्य के 151 पर्यटकों के वहां फंस जाने के बाद उत्तराखंड प्रशासन के लगातार संपर्क में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक इनमें से 120 पर्यटकों से संपर्क किया जा चुका है और बताया जा रहा है कि वे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक शिविर में सुरक्षित हैं।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने उत्तराखंड के अपने समकक्ष आनंद बर्धन से बात की और शेष 31 पर्यटकों का पता लगाने और उनकी वापसी में सभी आवश्यक सहायता का अनुरोध किया।

अधिकारियों ने बताया कि जिन पर्यटकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है उनमें ठाणे के पांच, सोलापुर के चार, अहिल्यानगर का एक, नासिक के चार, मालेगांव के तीन, चारकोप-कांदिवली के छह, मुंबई उपनगर के छह और टिटवाला के दो लोग शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर