उत्तराखंड में फिर खिलेगा 'कमल', बाढ़ में बह जाएगा पंजा, पुष्कर सिंह धामी का नहीं है कोई सानी: चुनावी सर्वे

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच एक चुनावी सर्वे आया है। जिसमें बताया गया है कि कौन सी पार्टी कितनी मजबूत नजर आ रही है और उसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। 70 सीटों वाले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पुष्कर सिंह धामी की सरकार है। भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। अभी तक भाजपा के अलावा कोई भी दूसरी पार्टी इतने बड़े आंकड़े तक नहीं पहुंची है। हालांकि प्रदेश की सत्ता भाजपा और कांग्रेस के इर्द-गिर्द ही रहती है। तभी तो साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर सरकार का गठन किया था। 

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 56 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को तो दोहरा झटका लगा था। उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया था लेकिन दोनों विधानसभाओं की जनता ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने सामने आकर प्रदेश में पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली। साल 2017 के चुनाव में 74 लाख से ज्यादा मतदाता थे। जिसमें 35 लाख से ज्यादा महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने BRICS में Global South को नियम तय करने वाला बनाने पर दिया जोर

New Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

President Droupadi Murmu ने Iranian President Pezeshkian से की वार्ता, कूटनीति पर दिया जोर