Uttarakhand Fire: नंदा देवी नेशनल पार्क में आग का तांडव, Air Force ने संभाला मोर्चा, हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन जारी

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के गोविंदघाट पर्वतमाला में अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के बीच स्थित पथरीले इलाके में जंगल में आग लगने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। अधिकारी के अनुसार, "प्रशासन नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के गोविंदघाट पर्वतमाला में अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के बीच स्थित पथरीले इलाके में लगी जंगल की आग को बुझाने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। क्षेत्र की दुर्गमता को देखते हुए, हवाई सर्वेक्षण और हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की योजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: स्वीकृत रिक्त पदों का डेटा पेश करे सरकार: Uttarakhand High Court

केंद्रीय वायु कमान (सीएसी) के अनुसार, राज्य सरकार के अनुरोध पर जोशीमठ में आग बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना का एक Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया था। इस कार्रवाई में सीएसी ने रक्षा और आपदा राहत में भारतीय वायु सेना की दोहरी भूमिका पर प्रकाश डाला। सीएसी, भारतीय वायु सेना के आधिकारिक बयान में कहा गया है, उत्तराखंड के नंदा देवी जैवमंडल अभ्यारण्य क्षेत्र में लगी जंगल की आग से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर भारतीय वायु सेना की परिचालन तत्परता का प्रदर्शन हुआ। 

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026 पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Gold Price Falls Today: सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले! US-Iran समझौते से गिरे दाम, जानें आज का रेट

अमेरिका-ईरान समझौते से पहले उभरते विरोध के स्वर

ये ब****के लोग..शिव सेना उद्धव गुट के बागियों को संजय राउत ने ऑन कैमरा दी गाली