चक्रवात प्रभावित ओडिशा के लिये उत्तराखंड ने दी पांच करोड़ की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हाल में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान से हुई जन-धन हानि पर दुःख जताया है तथा आपदा प्रभावितों के लिये राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ रू की सहायता स्वीकृत की है।

 

इसे भी पढ़ें: दीदी चक्रवात फोनी पर राजनीति कर रही हैं, मुझसे बात करने से किया इनकार: मोदी 

 

यहां मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रावत ने कहा कि हम ओडिशा में आपदा से होने वाली कठिनाइयों से परिचित हैं और आपका दर्द महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड की जनता ओडिशावासियों के साथ है।’

 

 इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया चक्रवात प्रभावित ओडिशा का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा की

 

राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ रू की सहायता राशि स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी ओडिशा की आपदा पीड़ित जनता की सहायता करने की अपेक्षा की है। 

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis