उत्तराखंड ने देश की प्रगति, विकास और समृद्धि में सराहनीय योगदान दिया : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड ने देश की प्रगति, विकास व समृद्धि में सराहनीय योगदान किया है। मुख्‍यमंत्री योगी ने मंगलवार को यहां पंडित गोविन्द बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन, गोमती तट, लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, “ उत्तराखंड देवभूमि है, जहां पर सभी को गौरव की अनुभूति होती है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे पावन स्थल तथा देवालय उत्तराखंड में हैं, जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu rain Updates : तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बेहद भारी बारिश, रेड अलर्ट के तहत 5 जिलें

इस अवसर पर योगी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ अनिल प्रकाश जोशी तथा सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए ब्रज प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश रौतेला को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से विभूषित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत मोहन सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिष्ट जी ने उत्तराखंड महापरिषद को नई ऊंचाइयां दी।

प्रमुख खबरें

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी

Grand Chess Tour Final जीतकर Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, Caruana को मात देकर बने पहले भारतीय विजेता

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना