उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने संरक्षित वन भूमि में सड़क निर्माण पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को नैनीताल के पांगोत में संरक्षित वन भूमि पर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को रोक दिया। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सड़क निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया। याचिका में कहा गया है कि यह सड़क अवैध रूप से बनाई जा रही है। अदालत ने इस संबंध में नैनीताल के जिलाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, अपर पर्यटन निदेशक पूनम चंद और बिल्डर उपेंद्र जिंदल को नोटिस जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी