Uttarakhand High Court ने कुंड बाईपास निर्माण को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रप्रयाग जिले के कुंड में निर्माणाधीन बाईपास से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और निर्माण कार्य में लगी कार्यकारी संस्था को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।

पीठ ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और कार्यकारी एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। रुद्रप्रयाग जिले में सैमी धसारी गांव निवासी मदन सिंह बिष्ट ने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि कुंड में बाईपास के निर्माण के कारण पहाड़ की तलहटी में स्थित गांव के साथ-साथ केदारनाथ राजमार्ग पर भी पत्थर गिर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य से उत्पन्न मलबा मंदाकिनी नदी में बहाया जा रहा है।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान कार्यकारी एजेंसी ने कोई सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए हैं और न ही मलबे के निस्तारण के लिए कोई डंपिंग जोन बनाया गया है।

याचिका में कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान लगातार मलबा गिरने से केदारनाथ राजमार्ग और ग्रामीणों की सुरक्षा को गंभीर खन्तरा पैदा हो गया है। इस याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि वह निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करने हेतु कार्यकारी एजेंसी को निर्देश जारी करे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक