Uttarakhand: चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 47 मजदूर दबे, 10 को बचाया गया

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में हिमस्खलन की चपेट में आने से 47 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि माणा के सीमावर्ती इलाके में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना कैंप में भेज दिया गया है।

इस बीच, बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कार्यकारी अभियंता सीआर मीना ने कहा कि 57 श्रमिक मौके पर मौजूद थे। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट कर कहा कि चमोली जिले के माणा गांव के पास बीआरओ द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन में कई श्रमिकों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दल द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मैं भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत