लेफ्टिनेंट जनरल चौहान के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड लगातार दूसरी बार गौरवान्वित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त अनिल चौहान को देश का नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से उत्तराखंड को लगातार दूसरी बार गौरवान्वित होने का अवसर मिला है। पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का स्थान लेने वाले चौहान भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ही हैं। जनरल रावत और उनकी पत्नी का पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। चौहान को देश का दूसरा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि उत्तराखंड राज्य से ही देश को दूसरे सीडीएस मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: सैन्य अधिकारियों के खिलाफ व्यभिचार मामलों में अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रणाली होनी चाहिए: न्यायालय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी चौहान को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि ‘हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन