उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कुल आठ विधेयक हुए पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2021

देहरादून। उत्तराखंड के लिए वित्त वर्ष 2021-22 का 57,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा के एक मार्च से शुरू हुए छह दिवसीय बजट सत्र में विनियोग विधेयक सहित कुल आठ विधेयक पारित किए गए। बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा लाये गये कटौती प्रस्ताव को लेकर शनिवार को सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस सदस्य अपने कटौती प्रस्ताव के समर्थन में आसन के समक्ष आ गए और कार्यवाही पूरी होने तक वहीं जमे रहे। 

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर