उत्तराखंड: पौड़ी में तेंदुए ने चार साल की बच्ची पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक तेंदुए ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि बच्ची दो बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार 17 सितंबर को उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, जिसके लिए उसके पिता जितेंद्र सिंह रावत मुंबई से गांव आए थे।

वर्मा ने बताया कि वन विभाग की एक टीम को इलाके में तैनात किया गया है, जहां तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन और पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

बच्ची का अंतिम संस्कार शनिवार शाम तक नहीं किया गया क्योंकि परिवार ने तेंदुए को मारने का आदेश जारी करने पर जोर दिया था। इसके बाद लैंसडाउन प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन डेगड़े ने उन्हें तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में आश्वस्त किया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस इलाके में अक्सर तेंदुए देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप