बारात में न ले जाने पर दोस्त ने दूल्हे पर कर दिया मानहानि का मुकदमा, भेजा 50 लाख का नोटिस

By प्रिया मिश्रा | Jun 25, 2022

शादी का कार्ड देकर बुलाने के बावजूद बारात में न ले जाने पर अपने एक शख्स ने अपने दोस्त को 50 लाख का कानूनी नोटिस भेज दिया। यह बात सुनने में अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन यह सच है। यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है। यहां रवि नामक शख्स ने अपनी शादी का कार्ड अपने मित्र चंद्रशेखर को दिया। लेकिन चंद्रशेखर और अन्य बारातियों के पहुंचने से पहले ही दूल्हा बारात लेकर चला गया।

इसे भी पढ़ें: 'राजकुमार अपनी ख्वाहिशें पूरी करवाने के लिए सुंदर लड़कियों को देता है पैसे', मॉडल ने किया खुलासा

अधिवक्ता अरुण कुमार भदौरिया के मुताबिक, आराध्य कॉलोनी के निवासी रवि की शादी बिजनौर की रहने वाली अंजू से 23 जून को होनी तय थी। दूल्हा रवि ने अपने दोस्त चंद्रशेखर को लिस्ट बनाकर दी कि किस किस को शादी के कार्ड बांटने हैं। रवि के कहने पर चंद्रशेखर ने मोना, काका, सोनू, कन्हैया, छोटा और आकाश आदि लोगों को कार्ड बांटें और 23 जून को शाम 5 बजे शादी में पहुंचने के लिए कहा। सभी लोग चंद्रशेखर के साथ शाम 4 बजकर 50 मिनट पर निर्धारित जगह पहुंच गए। लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि बारात निकल चुकी है। जब चंद्रशेखर ने रवि को फोन करके जानकारी ली तो रवि ने कहा कि हम लोग जा चुके हैं और आप लोग वापस चले जाओ। चंद्रशेखर का कहना है कि हम शादी में जाने के लिए आए थे और इस बात से हमें बहुत दुख पहुंचा और काफी मानसिक प्रताड़ना हुई है।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी