उत्तराखंड: जीएमओयू में ढाई करोड़ का गबन करने के आरोप में नौ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

उत्तराखंड के कोटद्वार से संचालित होने वाली बस सेवा कंपनी, गढ़वाल मंडल ओनर्स यूनियन लिमिटेड यानी जीएमओयू लिमिटेड में ढाई करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को कंपनी के एक पूर्व अधिकारी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

शिकायत में सिंह ने जीएमओयू लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष, मैनेजर, अकाउंटेंट सहित कुल नौ व्यक्तियों के विरुद्ध कंपनी में विभिन्न मदों से फर्जी तरीके से पैसा निकाल कर गबन करने आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज करने के बाद एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गयी। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपियों द्वारा एक राय होकर षड्यंत्र रचा गया तथा मृत व्यक्तियों के नाम पर बने पेट्रोल पंपों में भवन निर्माण, कंप्यूटर मरम्मत और रखरखाव तथा यातायात व्यवस्था के नाम पर दो करोड़, 48 लाख, 43 हजार रुपये का गबन किया गया। कई मामलों में काल्पनिक व्यक्तियों को फर्जी भुगतान किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य साजिशकर्ता जीत सिंह पटवाल, पूर्व प्रबंध निदेशक उषा सजवान, पूर्व खजांची अश्वनी कुमार रावत, पूर्व सहायक लेखा अधिकारी मंजीत सैनी, क्लर्क अशोक कुमार, कैशियर सहायक मुकेश कुमार,पेट्रोल सेकशन क्लर्क वीरेंद्र खंतवाल, लेखा अधिकारी राकेश मोहन त्यागी, प्रधान कार्यालय का कार्यवाहक कैशियर राजेश बुडाकोटी और कैशियर सहायक मुकेश कुमार शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

T20 में Vaibhav Suryavanshi को Playing XI में जगह मिलना आसान नहीं, बोले कप्तान Shreyas Iyer

Jammu Kashmir में आतंकवाद तंत्र और छिपे आतंकियों पर प्रहार जारी रहेगा: IGP तेजिंदर सिंह

Samba के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने की संयुक्त Mock Drill

Nayyi Navelli Movie Review: फैमिली ड्रामा में तो है दम, लेकिन अलौकिक उलझनों ने बिगाड़ा खेल, अनुराग ठाकुर ने चुराई महफिल