Uttarakhand: कांवड़ यात्रा को लेकर पुष्कर सिंह धामी की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

By अंकित सिंह | Jul 08, 2025

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 जुलाई से होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा एवं आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में बैठक में उत्तराखण्ड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जनपदों में सत्यापन अभियान सख्ती से चलाया जाये, सीमाओं पर सतर्कता बरती जाये तथा अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रखी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाये तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाये। 

इसे भी पढ़ें: Odisha: मनमोहन सामल के हाथ में भाजपा ओडिशा की कमान, निर्विरोध हुए निर्वाचित

धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का सौभाग्य है कि वे इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर किसी को कैलाश-मानसरोवर की यात्रा का सौभाग्य नहीं मिलता। यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक जागृति का मार्ग है।’’ उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरने वाली कैलाश-मानसरोवर यात्रा पांच साल के अंतराल के बाद इस वर्ष फिर से शुरू हुई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी