उत्तराखंड पुलिस ने West Bengal से पकड़ा एक लाख का इनामी बदमाश Shaukat Ali

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ तथा देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में डेढ दशक से अधिक समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि देहरादून में 17 साल पहले हुई एक लूट के मामले में फरार शौकत अली (54) को उत्तर 24 परगना जिले से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया जहां वह अपनी पहचान बदलकर राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले अली के खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल के अलावा मेरठ में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं शस्त्र अधिनियम के तहत करीब 12 मामले दर्ज हैं। सुयाल के मुताबिक, जुलाई 2009 में देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में रहने वाले तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा के घर में घुसकर पांच अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनके परिवार वालों को चोट पहुंचाते हुए लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अली पकड़ में नहीं आया था।

अली के लगातार फरार रहने पर उस पर पहले 25 हजार रुपये और बाद में एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। सुयाल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे व्यक्तियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत अली के बारे में जानकारी जुटाई गयी। उन्होंने बताया कि पता चला कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, बिहार एवं पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में पहचान छिपाकर रह रहा है।

सुयाल ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उसके पश्चिम बंगाल में अपनी पहचान छिपाकर रहने की सूचना मिली जिसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

National Shooting: दिग्विजय चौहान ने 24 अंक बनाकर जीता सीनियर मास्टर पुरुष ट्रैप का स्वर्ण

Instagram Algorithm का ये सीक्रेट जान लें, सही समय पर पोस्ट करके बढ़ाएं फॉलोअर्स

उत्सवों के साथ जीना (व्यंग्य)

Nepal के Saljhandi में शुरू हुआ Exercise Surya Kiran, 8 दिसंबर तक चलेगा बटालियन स्तर का अभ्यास