उत्तराखंड: ऋषिगंगा के ऊपर बनी कृत्रिम झील का निरीक्षण करेगी अनुसंधानकर्ताओं की टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

रैणी (उत्तराखंड)। हाल में हुए हिमस्खलन के बाद ऋषिगंगा के ऊपर बनी कृत्रिम झील का निरीक्षण करने के लिए शोधकर्ताओं का एक दल शनिवार को पैंग गांव पहुंचा जो इसका आकलन करेगा कि इससे (कृत्रिम झील) नीचे के क्षेत्र के लिए कितना बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ है। टीम का नेतृत्व उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूएसएसी) के निदेशक एम पी एस बिष्ट कर रहे हैं। इस टीम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और यूएसएसी से चार-चार वैज्ञानिक शामिल हैं। यह टीम शनिवार शाम या रविवार तक पैदल झील तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी पदयात्राएं, करेगी की सरकार का विरोध

चूंकि रैणी ग्राम पंचायत के आसपास के क्षेत्र में सड़कें हाल ही में आयी बाढ़ में बह गई हैं और विशाल इलाकादलदल में तब्दील हो गया है इसलिए टीम के सदस्यों की झील तक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया गया है। टीम के साथ नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग का एक पर्वतारोही दल व एसडीआरएफ के जवान भी हैं। यूएसएसी के निदेशक बिष्ट ने पीटीआई-को बताया, ‘‘हम हिमस्खलन के कारण राउथी धारा से भारी मात्रा में आयी गाद से ऋषिगंगा के ऊपर बनी झील का निरीक्षण करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में पुलिस की गोली से मारी गई महिला को दी गई श्रद्धांजलि, सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी

उन्होंने कहा, ‘‘हम शाम तक उड़ियारी पहुंचने की उम्मीद करते हैं जो झील के ऊपर स्थित है। रविवार तक, झील का निरीक्षण करने और इसकी भौगोलिक माप लेने के लिए हम झील तक पहुंच सकते हैं। ऋषिगंगा के नीचे की ओर रहने वाली आबादी के लिए झील कितना बड़ा खतरा पैदा कर सकती है, यह केवल इस बात से पता किया जा सकता है कि इसमें कितना पानी है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के सोनोग्राफिक उपकरणों का उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि झील में कितना पानी है। बिष्ट ने कहा कि हैदराबाद के सोनोग्राफी विशेषज्ञों द्वारा भी झील में पानी की मात्रा का पता लगाये जाने की उम्मीद है। बिष्ट ने कहा कि उनकी टीम डीआरडीओ टीम के निष्कर्षों को भी अपने विश्लेषण में शामिल करेगी जिसने झील का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त

फरवरी में फिर लगा महंगाई का झटका, Food Inflation ने बढ़ाई चिंता, CPI 3.21% पर

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत