उत्तराखंड: गुप्तकाशी में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

उत्तराखंड में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्तकाशी के समीप कुंड में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसके चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति वाहन चालक था जिसकी पहचान उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के लंबगांव निवासी राजेश सिंह रावत (38) के रूप में हुई है जो छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर केदारनाथ की यात्रा पर आया था। हादसे में घायल हुए सभी व्यक्ति छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं, जिनकी उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी