उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति धनखड़ कुमांउ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बेहोश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान बेहोश हो गए। उपराष्ट्रपति भाषण देने के बाद मंच से नीचे उतरकर दर्शकों में बैठे अपने पूर्व संसदीय सहयोगी महेंद्र सिंह पाल की तरफ बढ़े।

कुछ ठीक नहीं होने का अहसास होने पर उपराष्ट्रपति की चिकित्सकीय टीम तुरंत हरकत में आयी और उन्हें होश में लाया गया। धनखड़ जल्द ही ठीक हो गए और राजभवन के लिए रवाना हो गए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। धनखड़ बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

West Bank में महिला पत्रकार पर हमला, US राजदूत Mike Huckabee ने बताया आतंकी कृत्य

अष्टमी या नवमी, कब खोलें शारदीय नवरात्र का व्रत? नोट करें सही डेट और पारण विधि

भारतीय नागरिक नहीं हैं, प्रदर्शनों से दूर रहें, Imran Khan पर बरसे Chirag Paswan

France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, 855 लोग अरेस्ट