उत्तराखंड की महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बताई इसके पीछे की खास वजह

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

भले ही देश में कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लेकिन कांग्रेस को मानने वाले लोग अब भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाली 78 साल की एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर किया है। विभिन्न समाचार पोर्टल पर छपी खबर के मुताबिक बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी ने नाम कर दिया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा। इस दौरान पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर इसे आगे बढ़ाने के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हो या फिर राजीव गांधी, सभी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी देश सेवा के लिए खुद को समर्पित किया है। उन्होंने कोर्ट में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम का वसीयतनामा भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing