Uttarakhand का रामनगर जी20 सम्मेलन के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

उत्तराखंड के रामनगर में मंगलवार से होने वाली जी—20 बैठक के लिए कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेशद्वार के रूप में विख्यात यह शहर पूरी तरह से तैयार है। बैठक के लिए यहां की दीवारें खूबसूरत पेंटिंग से सजा दी गयी हैं। दीवारों पर की गई इस चित्रकारी में विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। जी-20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों की गोलमेज बैठक में आने वाले मेहमानों को उत्तराखंड के कलाकार कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकनृत्य के माध्यम से भी राज्य की जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर से भी रूबरू कराएंगे।

पांडे ने कहा, ‘‘इन पेंटिंग के माध्यम से यहां आने वाले मेहमानों को उत्तराखंड के गढ़वाल से लेकर कुमाउ तक हर क्षेत्र की संस्कृति के दर्शन होंगे।’’ इस बीच, नैनीतााल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी रविवार को यहां जी—20 की बैठक की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

भट्ट ने पीटीआई को बताया कि बैठक में भारत छह बिंदुओं पर प्राथमिकता से चर्चा करेगा जिनमें पहला— हरित, विकास, जलवायु, वित्त और जीवन, दूसरा— त्वरित समावेशी और लचीला विकास, तीसरा— सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पर प्रगति में तेजी लाना, चौथा— तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, पांचवा—21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान तथा छठा— महिलाओं के नेतृत्व में विकास शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता

Emmy Awards 2026 Red Carpet | Zendaya के सिल्वर Prada गाउन और Tom Holland के Dior सूट ने में लूटी महफिल