14 अक्टूबर से बायो बबल क्रिकेट कैंप आयोजित करेगा उत्तराखंड क्रिकेट संघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

नयी दिल्ली। उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) ने अपनी सीनियर पुरुष टीम के लिये 14 अक्टूबर से जैव सुरक्षित वातावरण में एक महीने का अभ्यास सत्र आयोजित करने का फैसला किया है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने ईडन गार्डन्स के जिम्नेजियम में फिटनेस से जुड़ा सत्र शुरू कर दिया है लेकिन उत्तराखंड उचित शिविर के जरिये पूर्णकालिक नेट सत्र की शुरुआत करने वाला पहला राज्य संघ बन सकता है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि तीन बाहरी खिलाड़ियों सहित 29 खिलाड़ी 10 अक्टूबर को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में रिपोर्ट करेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ कोविड-19 आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच की रिपोर्ट लानी होगी। अकादमी में पहुंचने पर भी उनका परीक्षण किया जाएगा। यह भी पता चला है कि सीएयू को शिविर के आयोजन के लिये सरकार से मंजूरी मिल गयी है। खिलाड़ी 13 अक्टूबर को होने वाले दूसरे कोविड-19 परीक्षण तक पृथकवास पर रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी

AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता