यूवेंटस ने इंटर मिलान को हराया, अटलांटा ने चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

रोम। यूवेंटस ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में चैंपियन इंटर मिलान को 3-2 से हराकर चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा है जबकि अटलांटा ने जिनोआ को हराकर यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में जगह सुनिश्चित की। अटलांटा ने जिनोआ को 4-3 से हराकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का शीर्ष चार में जगह बनाना भी तय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक की तैयारी पर सिंधू ने कहा, कोच मेरे लिए ट्रेनिंग में मैच जैसी स्थिति तैयार कर रहे हैं

इंटर के खिलाफ यूवेंटस की ओर से युआन कुआड्रेडो ने दो गोल दागे जबकि अन्य गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। इंटर की ओर से रोमेलू लुकाकु ने गोल दागा जबकि जॉर्जियो चीलिनी ने आत्मघाती गोल किया। इस जीत से यूवेंटस की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अपना अंतिम मुकाबला अगले सप्ताहांत बोलोग्ना के खिलाफ खेलना है। नेपोली की टीम यूवेंटस से दो अंक पीछे है लेकिन उसे दो मैच खेलने हैं। दिन के अन्य मैचों में रोमा ने लाजियो को 2-0 से हराया जबकि स्पेजिया केलसियो ने टोरिनो को 4-1 से शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Petrol में 31.2% तक मिला Ethanol, सरकार ने तेल कंपनियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah