उज्बेकिस्तान के मुक्केबाजों के नहीं आने से इंडिया ओपन की चमक फीकी पड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

गुवाहाटी। उज्बेकिस्तान की 14 सदस्यीय मजबूत टीम के नहीं पहुंचने से दूसरे इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट की चमक फीकी हो गई है। उज्बेकिस्तान की टीम में एशियाई खेलों के चैंपियन मिराजिजबेक मिर्जाखालिलोव (56 किग्रा)और बोबो उस्मोन बातुरोव (69 किग्रा) भी शामिल थे।

उज्बेकिस्तान ने पुरुष वर्ग में नौ मुक्केबाजों के हिस्सा लेने की पुष्टि की थी जिसमें मिराजिजबेक और बातुरोव के अलावा विश्व चैंपियनशिप के दो बार के रजत पदक विजेता जासुरबेक लातिपोव (49 किग्रा) और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता शुनकोर अब्दुरासुलोव (60 किग्रा) भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: इंडिया ओपन-2019 सेमीफाइनल में भिड़ेगे मैरीकॉम और निखत, भारत के 10 पदक पक्के

महिला वर्ग में भी उज्बेकिस्तान ने पांच प्रविष्टियां भेजी थी। बीएफआई के कार्यकारी निदेशक राजकुमार सचेती ने बताया कि उन्होंने अपने टिकट और यात्रा की जानकारी भेजी थी और सब कुछ सही था। लेकिन वे नहीं आए। हमने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन रमजान की छुट्टियों के कारण उनका कार्यालय बंद था। टीम को संभवत: सरकार से स्वीकृति नहीं मिली और रमजान के कारण लंबी छुट्टियों के चलते टीम को टूर्नामेंट से हटने को बाध्य होना पड़ा।

प्रमुख खबरें

गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt

IOA Athletes Commission चुनाव: 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में PV Sindhu और हरमनप्रीत सिंह शामिल

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत

Haryana में Srinagar जा रही बस पर हमला, चालक से दुर्व्यवहार का आरोप; दो हिरासत में