भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

By एकता | Aug 11, 2025

लंबे विवादों के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अबीर गुलाल' आखिरकार 29 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने भारत में इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।

इस फिल्म की रिलीज पहले मई में होने वाली थी, लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव काफी बढ गया था। इस तनाव के कारण भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसकी वजह से 'अबीर गुलाल' को अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें: Hansika Motwani ने जन्मदिन पर शेयर किया दर्दनाक पोस्ट, तलाक की खबरों ने पकड़ा जोर

बिज़एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फवाद खान की मौजूदगी के कारण फिल्म को विरोध का सामना करना पडा। फिल्म के टीजर और गानों को भारतीय दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और फवाद के प्रशंसक भी नौ साल बाद भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी को लेकर उत्साहित थे, लेकिन हमले के बाद माहौल बदल गया। समाज के विभिन्न वर्गों से फिल्म के बहिष्कार की मांग उठने लगी, जिसके बाद निर्माताओं को यह फैसला लेना पडा।

इसे भी पढ़ें: होटल के कमरे में ऑडिशन, डायरेक्टर ने पार की सारी हदें, Jasmin Bhasin ने किसी तरह बचाई जान

वाणी कपूर ने बॉयकोट पर क्या कहा था?

इस फिल्म से जुडने के कारण अभिनेत्री वाणी कपूर को कडी आलोचना झेलनी पडी। हाल ही में एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'इसमें बहुत जहर और नफरत है, मैं सुनती रहती हूं, इसका बहिष्कार करो, उसे रद्द करो। मत करो यार, लोगों को अपनी मर्जी से जीने दो।'

फिल्म की एक और अभिनेत्री, रिद्धि डोगरा ने भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब दोनों देशों के बीच संबंध स्थिर थे। मैंने सभी कानूनों का पालन किया। आज, मैं अपने देश और हमारे सशस्त्र बलों के साथ खडी हूं, लेकिन मुझे उस चीज के लिए परेशान मत करो जो उस समय कानूनी थी।'

प्रमुख खबरें

Rohtas के Karamchat Dam पर शुरू हुई Bihar की पहली Luxury Houseboat सेवा

Bihar के 629 PM SHRI और सरकारी स्कूलों में खुलेंगी Soil Testing Lab, बोले विजय कुमार सिन्हा

Priyanka Gandhi ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, VB-G-RAM-G योजना का बकाया फंड मांगा

भारत और UK व्यापार समझौते के बाद Scotch Whisky पर Import Duty को लेकर विवाद