बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर बोलीं, फिल्म शमशेरा में मेरा किरदार काफी अहम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह एक्शन-एडवेंचर फिल्म शमशेरा में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें एक बेजोड़ और करिश्माई किरदार निभाने का मौका दिया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली शमशेरा का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 19वीं शताब्दी की है, जिसमें डकैतों की एक आदिवासी प्रजाति अपने अधिकारों और आजादी के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ती है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे मशहूर भाई-बहन की जोड़ियाँ, शेयर करते हैं स्ट्रॉन्ग बॉन्ड

फिल्म में भावनात्मक दृश्यों को कैसे बेहतर तरीके से फिल्माया जाता है, इसकी उन्हें काफी गहरी समझ है। ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना और करण जैसे फिल्म निर्देशक के साथ काम करना सोने पर सुहागा जैसा था।’’ वाणी ने कहा कि “शमशेरा’’ में रणबीर का किरदार काफी अलग है और दर्शक उसे काफी पसंद करेंगे। “शमशेरा’’ में वाणी और रणबीर के अलावा संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लगातार इसकी रिलीज को टाला जा रहा है। इस फिल्म के अलावा वाणी अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ “चंडीगढ़ करे आशिकी“ में भी दिखाई देंगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश