Govt Bank Vacancy 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर्ड लोगों के लिए निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगा दोबारा नौकरी का मौका

By अनन्या मिश्रा | Jun 02, 2025

रिटायर होने के बाद भी जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर लोगों के लिए वैंकेसी निकली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काउंसलर और बीसी सुपरवाइजर के पदों पर बिना किसी परीक्षा के भर्ती की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 21 मई 2025 से जारी है। ऐसे में अगर आप भी रिटायर हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आप 04 जून 2025 से पहले सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं लास्ट डेट निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

योग्यता

इसके अलावा बैंक से रिटायर्ड हो चुके, काम कर चुके और फ्रेशर सभी तरह के उम्मीदवार बीपी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। युवा कैंडिडेट के पास एम.एससी/BE (IT)/ MCA/MBA की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाली कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। वहीं रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए 60 से 64 वर्ष तक आयु सीमा निर्धारित की गई है।

सैलरी

बता दें कि काउंसलर और बीसी सुपरवाइजर दोनों पदों आई इस भर्ती में सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। एफएलसी काउंसलर के पद पर 25,000 रुपए महीने और बीसी सुपरवाइजर के पद के लिए 15,000 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा। यह दोनों भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाएंगे, जिनकी अवधि 1 साल तक होगी। हालांकि इस कॉन्ट्रैक्ट को परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल बैंक ऑफिस के लिए यह वैकेंसी भरी जा रही है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा बताए गए फॉर्मेट में अप्लाई करना होगा। फिर बैंक के रीजनल ऑफिस में इस आवेदन पत्र को भेजना होगा। जिसका पता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस, सेकंड फ्लोर, सीएस बिल्डिंग, पुलिमोडू एमजी रोड, तिरुवनंतपुरम, केरल-695001 है। वहीं इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold