दिल्ली के बवाना में खाली पड़ी इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में आग से प्रभावित एक खाली इमारत बृहस्पतिवार को ढह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीन मंजिल वाली इस इमारत में पिछले साल आग लग गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि बवाना सेक्टर 4 स्थित यह इमारत तब से खाली थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी और आज (बृहस्पतिवार) ढह गई। इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही जान-माल का कोई नुकसान हुआ।’’

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियां और दो एंबुलेंस तैनात की गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के ढह जाने के बारे में अपराह्न दो बजकर 41 मिनट पर सूचना मिली।

प्रमुख खबरें

G20 Summit तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण पूरा कर सकते हैं भारत और US: Nisha Biswal

बेंगलुरु को बड़ी सौगात: PM मोदी आज करेंगे Namma Metro Pink Line और वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें15,600 करोड़ की परियोजनाओं का विवरण

Total Chess: अर्जुन एरिगैसी ने बिबिसारा के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतकर की वापसी

सोनम वांगचुक का आरोप, लद्दाख में धरने से पहले घर में किया गया नजरबंद