मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक सोमवार से लगेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

भोपाल| मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के पात्र किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक सोमवार से लगनी शुरू होगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘देश में 15-18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से कोविड-19 रोधी टीके की कोवैक्सीन की पहली खुराक लगाने का अभियान शुरू किया गया था। ऐसे सभी किशारों को, जो टीके की दूसरी खुराक के लिये पात्र हो गये हैं, उनको टीके की दूसरी खुराक लगाना 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 48 लाख किशोर-किशोरियों के निर्धारित लक्ष्य में से अभी तक 36.42 लाख से अधिक को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि दास ने टीके की दूसरी खुराक के लिये पात्र किशोरों के लिये प्रदेश के उन सभी विद्यालयों में टीकाकरण-सत्रों के आयोजन के निर्देश दिये है, जहाँ पूर्व में किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई थी।

प्रमुख खबरें

450 घातक रॉकेट लॉन्चर से सेना मचाएगी तबाही, LAC पर मचेगा हाहाकार

चुपचाप क्या प्लान बना रहा था बलोचिस्तान, पूरा भारत हैरान!

Pakistan में अजब फैसला! Army Chief आसिम मुनीर अब देश की Population पर भी लगाएंगे लगाम

इधर-उधर नहीं सीधा इजरायल में धमाका, जनाजे के बाद ईरान ने बनाया सबसे खतरनाक प्लान!