टीका योग्यता सूची में शामिल देशों की निरंतर समीक्षा की जा रही है: ब्रिटेन सरकार के सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा से संबंधित कोविड-19 टीका पात्रता सूची में शामिल देशों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। ब्रिटिश सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कोविशील्ड ब्रिटेन के स्वीकृत टीकों की सूची में शामिल, पर भारतीयों को नियमों का पालन करना होगा

ब्रिटेन के इस कदम के जवाब में भारत ने जवाबी कदम उठाते हुए टीका लगवा चुके ब्रिटिश यात्रियों के लिये भारत आने पर पृथकवास में रहना सोमवार से अनिवार्य कर दिया है। ब्रिटेन सरकार ने भारत की इस योजना पर आधिकारिक रूप से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, देशों की सूची की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमें उम्मीद है कि उसमें और देशों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके लिये कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: यात्रियों के लिए नयी टीका नीति पर भारत ने ब्रिटेन को चेताया

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल

बीजिंग Embassy के ओपन हाउस में भारतीय समुदाय ने उठाए वीजा और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे