देश में 3,81,305 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रतिकूल असर के 580 मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक (सोमवार शाम पांच बजे तक) 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं। ’’ सोमवार को 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से बिहार में 8,656, असम में 1822, कर्नाटक में 36,888, केरल में 7070, मध्यप्रदेश में 6,665, तमिलनाडु में 7,628, तेलंगाना में 10,352, पश्चिम बंगाल में 11,588 और दिल्ली में 3111 लोगों का टीकाकरण हुआ। अगनानी ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद प्रतिकूल असर के अब तक 580 मामले आए हैं। दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त सचिव ने बताया, ‘‘टीके के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले अब तक नहीं आए हैं।

प्रमुख खबरें

LPG पर चर्चा छोड़ वैश्विक मुद्दों पर क्यों बोले Rahul Gandhi? रिजिजू ने लगाया हंगामा करने का आरोप

IPL 2026 के टिकटों की बिक्री, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे बुक?

शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं Healthy Fat से भरपूर ये टेस्टी Avocado Fries

अजित पवार केस पर मचेगा सियासी घमासान? Rohit Pawar की Rahul Gandhi से मुलाकात के क्या हैं मायने