By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026
क्या जोहरान ममदानी नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की तैयारी में है? क्या इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए न्यूयॉर्क की धरती पर कानूनी संकट खड़ा हो सकता है? क्या संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पहुंचने से पहले ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी की चर्चा शुरू हो चुकी है और क्या यह मामला अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय अदालत के बीच टकराव का नया कारण बनने वाला है। पूरा विवाद न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के एक बयान से शुरू हुआ। एक इंटरव्यू में ममदानी ने कहा अगर बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क आते हैं तो उनकी प्रशासनिक टीम इस बात पर कानूनी सलाह ले रही है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय यानी कि आईसीसी की गिरफ्तारी वारंट के आधार पर क्या कोई कारवाई संभव है?
यह भी एक बड़ा सवाल है। विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संधियां और किसी विदेश नीति के खिलाफ कारवाई जैसे विषय मुख्य रूप से अमेरिकी संघीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में किसी शहर के मेयर के लिए अकेले इस तरह का कदम उठाना आसान नहीं माना जा रहा। इसी वजह से कानूनी विशेषज्ञ इस पूरे मामले को बेहद जटिल और राजनीतिक रूप से विस्फोटक बता रही है। इस पूरे विवाद में अमेरिकी राजनीति भी अहम भूमिका निभा सकती है। ट्रंप और उनके समर्थक पहले ही ICC की आलोचना करते रहे हैं। ट्रंप प्रशासन का रुख लंबे समय से यह रहा है कि अंतरराष्ट्रीय अदालत को अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ कारवाई का अधिकार नहीं होना चाहिए।