पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों का बाड़मेर और जैसलमेर में टीकाकरण आरंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

जोधपुर। राजस्थान में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के कोविड-19 संबंधी टीकाकरण को लेकर अनिश्चितता के बीच बाड़मेर और जैसलमेर जिला प्रशासन ने उन्हें टीके लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन जोधपुर प्रशासन इस मामले में राज्य के फैसले का इंतजार कर रहा है। जैसलमेर के जिलाधिकारी आशीष मोदी ने अपने जिले में हिंदू प्रवासियों के टीकाकरण के बारे में कहा कि उन्होंने ऐसे प्रवासियों का सर्वेक्षण किया जिनके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है लेकिन पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं। उन्होंने कहा, “हमने जैसलमेर में ऐसे 2,281 प्रवासियों की पहचान की है और उनके पासपोर्ट के आधार पर उनका टीकाकरण शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को मनाने की कवायद हुई तेज, सुबह सबेरे प्रियंका गांधी ने किया फोन

इस बीच, जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मांडा ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार से पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के टीकाकरण पर कोई निर्देश नहीं मिला है और इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नागरिकता का इंतजार कर रहे पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों की सबसे अधिक संख्या जोधपुर में है और प्रशासन द्वारा उनके टीकाकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उनकी असुरक्षा और बढ़ गई है।

प्रमुख खबरें

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की

विकास के नाम पर Forest Land के अंधाधुंध डायवर्जन पर 77 पूर्व नौकरशाहों ने जताई चिंता