कोरोना टीकाकरण को लेकर इतिहास रचने को तैयार भारत! अब तक 96 करोड़ टीके की खुराक लगाई गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 96 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें 32 लाख से अधिक खुराक आज लगाई गईं। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुरूप है। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने पर यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: आर्यन खान ड्रग्स केस विवाद के बीच रिया चक्रवर्ती का आया स्पेशल कमेंट, शेयर की ये पोस्ट

मंत्रालय ने कहा कि पहली खुराक की कुल संख्या 69,09,35,778 तथा दूसरी खुराक की कुल संख्या 27,68,72,767 है। इसने कहा कि बुधवार को 32,36,997 खुराक दी गईं और कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 96,78,08,545 खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)