वैक्सीन संजीवनी का काम कर रही है, इसे लेकर भ्रम ना फैलाएं : नरोत्तम मिश्रा

By सुयश भट्ट | Jun 16, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के क्षेत्र मे लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में आज 160 प्रकरण सामने आए हैं वहीं 463 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर आधा फीसदी से भी नीचे आ चुकी है। साथ ही प्रदेश के 22 जिलों मे  कोई भी कोरोना का प्रकरण सामने नहीं आया है।

 बता दें कि प्रदेश में गृह विभाग ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी की है। इसे लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जैसे जैसे परिस्थिति मे सुधार आता जा रहा है हम अनलॉक की प्रक्रिया की तरफ बढते जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से जनता को कहना चाहता हूं कि सभी सावधानी बरतें। सभी लोगों से उन्होंने अपील करी की कोरोना की दी गई गाइडलाइन का अवश्य पालन करें। उन्होंने कि कोरोना भी बाजार खुलने का इंतजार कर रहा है ,लिहाजा सभी लोग सावधानी बरतें और बाजार जाएं।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में अनलॉक को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन,जिम और मॉल खोलने की मिली अनुमति 

 वहीं नरोत्तम ने कहा कि वैक्सीनशन को लेकर जो कांग्रेस अनर्गल बातें कर रही है वे बेबुनियाद है।उन्होंने कहा कि मैं इस अपराध का श्रेय उन लोगों को देना चाहता हूं जिन्होने कहा थी कि बीजेपी की वैक्सीन है सुअर की चर्बी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो क्यों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की वैक्सीन लगवाई। मंत्री ने कहा कि वैक्सीन संजीवनी का काम कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की हैं। 

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल