गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर मोदी ने बेची थी चाय, क्या है वहां के लोगों की चुनावों पर राय

By नीरज कुमार दुबे | Nov 18, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। जैसे ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आकर रुकती थी बाल्यकाल में मोदी गर्म चाय यात्रियों के बीच लेकर जाया करते थे। यदि आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि बचपन में मोदी ने वडनगर रेलवे स्टेशन पर या उसके आसपास के इलाके में जो कमियां या सुविधाओं का जो अभाव देखा था क्या उन सब समस्याओं को उन्होंने अब दूर किया? तो आइये जवाब के लिए आपको लिये चलते हैं गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन। गुजरात में भाजपा की ओर से किये गये विकास के दावों में कितना दम है और क्या आम आदमी पार्टी की ओर से किये जा रहे धुआंधार प्रचार और मुफ्त के वादों के बावजूद जनता मोदी के साथ है यह जानने के लिए जब लोगों से बात की गयी तो सभी ने कहा कि यहां के रेलवे स्टेशनों की ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे इलाके की दशा और दिशा में जबरदस्त सुधार किया गया है। लोगों ने माना कि शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ी हैं और सड़कें बेहतर होने से आवागमन सुरक्षित और सुलभ हुआ है। लोगों ने कहा कि चुनाव एकतरफा है और मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मीडिया से बातचीत में स्थानीय लोग हर सुविधा के लिए 'धन्यवाद मोदी साहेब' कहते नजर आये।

प्रमुख खबरें

खबरों की दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौती, यहां आंखों देखा और कानों सुना भी झूठ हो सकता है!

Mumbai में Ganesh शोभायात्रा पर अंडे फेंकने का आरोपी दानिश गिरफ्तार

Nasscom ने H-1B Visa शुल्क प्रस्ताव पर कहा, भारतीय कंपनियों ने घटाई निर्भरता

नेहरू ने जिसे बोला था भाई वो निभाता रहा दुश्मनी, मगर अब दोस्त बन कर दिल्ली आ रहा है!