Vaibhav Sooryavanshi को आयरलैंड टी20 दौरे के लिए मिलेगा मौका! भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनेंगे

By Kusum | Apr 14, 2026

जून 2026 में भारत के आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी के चुने जाने की संभावना है। अगर वह चुने जाते हैं तो देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चयनकर्ता 15 वर्षीय वैभव को इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से ठीक पहले होने वाली इस छोटी टी20 सीरीज में बड़ा मौका दे सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदारों में शामिल है और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है। 

राष्ट्रीय चयनकर्ता इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए ज्यादा इंतजार करने के मूड में नहीं हैं लेकिन संभावना है कि वे उसे थोड़ी कमजोर टीम के खिलाफ खेलने का मौका देंगे। अगर वैभव सूर्यवंशी का बेहतरीन रन बनाने का सिलसिला जारी रहता है तो चयन समिति उसे आयरलैंड में होने वाली आगामी सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुनेगी। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया