Vaibhav Suryavanshi महज 14 साल में बने बिहार के उपकप्तान, रणजी ट्रॉफी में निभाएंगे जिम्मेदारी

By Kusum | Oct 13, 2025

पहले आईपीएल फिर अंडर-19 टीम में रहते हुए भारत के लिए बेहतरीन पारी खेलना और अब रणजी ट्रॉफी में उपकप्तानी करना... महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने नई-नई ऊंचाइयां छू ली हैं। दरअसल, बिहार क्रिकेट टीम ने अपने युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए पहले दो मैचों में उपकप्तान बनाया है। टीम के कप्तान सकीबुल गनी होंगे। इसकी घोषणा खुद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की है। 

वैभव महज 14 साल के हैं और पहले ही क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं महज 12 की उम्र में उन्होंने रणजी में डेब्यू किया था। इसके बाद 13 साल की उम्र में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का कॉन्ट्रैक्ट मिला। 

साथ ही वैभव भारत के अंडर-19 टीम के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल रह चुके हैं। इस साल आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ये आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी रहा। 

हालांकि, सूर्यवंशी पूरे रणजी सत्र में बिहार के लिए खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका ध्यान अगले साल आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 पर होगा, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द