Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार, कोच Ryan ten Doeschate ने बताई डेब्यू में देरी की वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2026

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को पदार्पण से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 श्रृंखला में पदार्पण का मौका नहीं मिला जो चर्चा का विषय बन गया क्योंकि भारतीय टीम इन दोनों मैच में हार गई। डोएशे ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (सूर्यवंशी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

डोएशे ने कहा, ‘‘हम सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है।’’ सूर्यवंशी ने आईपीएल में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक रहा। अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

रीवा में Tata Power न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर विवाद, उमंग सिंघार का आरोप- ग्रामसभा के विरोध के बाद भी दी NOC

Jammu Kashmir में Omar Abdullah कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को, सभी मंत्री पदों पर नए चेहरों की संभावना

यूरोप में कारोबार पर नियमों का भारी बोझ, Piyush Goyal ने The Hague में जताई चिंता

Aiden Markram को भरोसा, Australia को हराकर लगातार दूसरे WTC Final में पहुंचेगा South Africa